हरिद्वार। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मेयर प्रतिनिधि अमित राजपूत ने पुनः कांग्रेस में विश्वास रखते हुए पार्टी की सदस्यता ली। नए वर्ष के दूसरे दिन अमित राजपूत को कांग्रेस में शामिल किया गया। तीन महीने पूर्व अमित राजपूत बीजेपी में शामिल हुए थे। अब बीजेपी से मोहभंग होने पर वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल और मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने अमित राजपूत को कांग्रेस में शामिल किया। इस अवसर पर संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस से नाराज होकर जो कार्यकर्ता बीजेपी मे चले गए थे सभी घर वापसी कर रहें हैं। धीरे धीरे सभी कार्यकर्ता बीजेपी से वापस कांग्रेस में लौट लाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी के भी कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे। अशोक शर्मा ने कहा कि बीजेपी की नीतियों का भांडा फूट रहा है। डरा धमाका कर बीजेपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को पार्टी में शामिल तो कर लेती है लेकिन उन्हें सम्मान नहीं देती। जिसके कारण कार्यकर्ता ठगा सा महसूस करता है। अब कार्यकर्ता और जनता बीजेपी के चाल, चरित्र को समझ चुकी है। अमित राजपूत ने कहा कि वापस कांग्रेस में आकर अच्छा लग रहा है। अपना घर अपना ही होता है। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, मनोज जाटव, सुरेश ठाकुर, नमन अग्रवाल, आशीष शर्मा, दीपक कोरी, विजय कुमार, श्याम गर्ग, वसीम सलमानी, जगदीप असवाल आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment