हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारी मनोनीत किए हैं। नवमनोनीत पदाधिकारियों में नवीन कुमार जिला सचिव, उमेश चैधरी जिला उपाध्यक्ष, सुनील मनोचा जिला उपाध्यक्ष, रवि जोशी महानगर उपाध्यक्ष, गोतम कुमार हलधर महानगर उपाध्यक्ष, मयंक गर्ग महानगर सचिव बनाए गए है। पुरूषार्थी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकरियो को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों व समाज के हित में संघर्ष करता रहा है। संगठन का विस्तार करते हुए कर्मठ व जुझारू व्यापारियों को शामिल कर जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। कार्यकारिणी के विस्तार को जारी रखते हुए पूरे जनपद से पदाधिकारियों को शामिल कर महानगर व्यापार मंडल को मजबूत कर व्यापारी व जनहित की आवाज को ओर प्रबलता के साथ उठाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चैरसिया एवं महामंत्री नाथीराम सैनी ने कहा कि व्यापारियों एवं आमजनमानस की आवाज को दबाया जा रहा है। कोरोना काल में व्यापारियांे को कोई राहत नही मिली। व्यापारी हित में महानगर व्यापार मंडल आवाज उठाता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महानगर मंत्री राजेश भाटिया, रामलाल, बनारसी दास, धर्मपाल सिंह, रणबीर शर्मा, जगदीश शर्मा, राजकुमार, दीपक राणा, प्रवीण कुमार, गुरुप्रीत सिंह, राजेश सुखीजा, मनोज शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment