हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान गुर्जर समाज के नेता व गुर्जर महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चैधरी लाखन सिंह गुर्जर बसपा में शामिल हो गए। चैधरी लाखन सिंह का बसपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बसपा किंगमेकर होगी। कार्यकर्ता आपासी भाईचारे को बढ़ाने के लिए पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम के संघर्षो को स्मरण रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के मूलमंत्र पर काम करने वाली देश की एक मात्र पार्टी बसपा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। जिला प्रभारी राजदीप मैनवाल ने कहा हर रोज पिछडे व सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोडने के प्रति सभी पार्टी कार्यकर्ता वचनबद्ध हैं। प्रदेश में बसपा सरकार बनने तक यह क्रम निरंतर जारी हरेगा। चैधरी लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि बसपा ही समाज के सभी वर्गो को सम्मान देने वाला दल है। समाज में पार्टी की नीतियों का प्रचार बसपा को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर लोकसभा कोर्डिनेटर डा.एसपी बावरा, अजय चैधरी, सतेन्द्र चैहान, सोनू चैधरी, प्रधान महावीर सिंह, प्रधान पप्पू पाटिल, ओमपाल सिंह पाल, बामसेफ संयोजक, खडक सिंह, वीरेन्द्र कुमार, दिनेश चैहान, अरुण कुमार, अजीत कुमार, ब्रजेश कुमार, वीरेश यादव, रविपाल सैनी, संदीप गुर्जर, विवेक कुमार आदि नेतागण मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment