Skip to main content

कालोनी की समस्या व महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

 

हरिद्वार। इन्द्रलोक आवासीय कल्याण समिति द्वारा महिला सुरक्षा एवं कालोनी की सुरक्षा को लेकर सामुदायिक केन्द्र में सभा का आयोजन किया गया। सभा मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रही सीओ सदर पूर्णिमा अग्रवाल व एसएच्ओ सिडकुल लखपत सिंह बुटोला को पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इन्द्रलोक आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष चै.देवपाल सिंह राठी ने सभा मे बताया कि कालोनी के सभी सदस्य मिलकर पहले चरण में 5 गेट लगा रहे हैं। जिसमे दो गेट का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा तीन गेट का कार्य जल्द पूर्ण कर दिया जाएगा। सभी गेट रात सात बजे बन्द हो जायेगे तथा रात्रि में केवल गेट नम्बर दो ही खुलेगा। गेट से कालोनी में प्रवेश करते समय अपनी आईडी या समिति द्वारा दिये गए पास को दिखाना अनिवार्य होगा। साथ ही मकान मालिक को फोन द्वारा सूचित भी किया जाएगा। जिससे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कालोनी में रह रहे सभी किराएदारों का सत्यापन कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के पास पुलिस व सम्बंधित थाने का नम्बर होना चाहिए। हमारा दायित्व आप सभी को सुरक्षा प्रदान करना है। सीओ सदर पूर्णिमा अग्रवाल ने कहा कि जहां तक सम्भव हो सभी घरों पर सीसी कैमरे लगाएं जाएं। यदि सभी घरों पर कैमरे नहीं लगाए जा सकते तो कालोनी की सभी सड़कों पर कैमरों की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे आने जाने वालों के संबंध में जानकारी मिल सके। किरायदारों के सत्यापन के साथ कालोनी में यदि कोई बाहरी व्यक्ति कूड़ा उठाने, सब्जी बेचने या रद्दी वाले आते है तो उनकी भी आईडी अवश्य देखंे। अशोक कुमार, सुदेश आर्य, मीनू सैनी, एमपी सिंह, नरेशपाल बलियान व प्रभात कौशिक ने भी कालोनी की समस्याओं से सीओ सदर को अवगत कराया। इस अवसर पर सीमा सैनी, ओमसिंह, दीपक, जसवंती, बबली गुप्ता, अरुण चैहान, अनूप गुप्ता, बबीता गुप्ता, आरपी सिंह, प्रबल त्रिपाठी, आर्यन, आशुतोष शुक्ला, विपुल सैनी, जगपाल सिंह,ममता, अनामिका, विजय लक्ष्मी, बिक्रम सिंह, आशा राय, आयुष आर्य, राजेन्द्र सिंह पाल, दीपिका शर्मा, डीपी सिंह, जोबिन्दर आर्य, कृष्णा, अमर चोहान, रवीश सैनी, अंकिता, सेफाली, नरेशपाल बलियान, श्रद्धा सैनी, निरंजन मलिक, मनवीर सिंह, डीएस रावत, नरेंद्र सिंह, डा.शशिकांत, मानसी, साधुराम, रणधीर सिंह आदि बड़ी संख्या में कालोनी के लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।