हरिद्वार। कांग्रेस नेता अशोक उपाध्याय को शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र संयोजक नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महेश प्रताप राणा, शिवालिक नगर ब्लाॅक अध्यक्ष गुलबीर ंिसह, बीएस पंवार आदि वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने अशोक उपाध्याय को शिवालिकनगर नगर पालिका के सभी 13 वार्डो का संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की। अशोक उपाध्याय का स्वागत करते हुए महेश प्रताप राणा ने कहा कि अशोक उपाध्याय कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके संयोजक बनने से नगर पालिका क्षेत्र के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पूरा नगर पालिका क्षेत्र गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। नगर पालिका क्षेत्र संयोजक बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए अशोक उपाध्याय ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान मेहर सिंह, बहादुर सिंह पंवार, मनीराम बागड़ी, लक्ष्मी प्रसाद, विकास सिंह, सीपी सिंह, प्रीतम बर्मन, सत्येंद्र वर्मा, विजय पटेल, डा.सरीन, अंबिका पांडे, सुरेंद्र ंिसह, एए खान, एसएल रावत, एसपी मौर्या, सतीश शर्मा, ओपी चैहान, बीएस तेजियान, विशाल राठौर, आर्यन राठौर, मुकुल चैहान, पीएल कपिल, लालसिंह, कुंबर सिंह बिष्ट, सुशील चैहान, सरदार नारायण सिंह, जान मुहम्मद अंसारी, मुहम्मद जफर, शिवव्रत, अवधेश शर्मा, गुरूबख्श सिंह, राजकुमार, मुहम्मद शमशेर, भूषण सिंह, उषा, राजेंद्र किरन, संगीता, मायादेवी, बाला देवी, पिंकी, बीना, रमा, प्रियंका, सुनीता, कुसुम, रेखा, निरंजन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment