Skip to main content

भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल-पी.के.अग्रवाल

 बढ़ती महॅगाई और किसानों के समर्थन में कांग्रेस का ब्लाॅक स्तर पर धरना प्रदर्शन 2 को

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व रूड़की विधानसभा प्रभारी पीके अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। 2014 में प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख देने का वादा कर सत्ता में आए पीएम मोदी के नोटबंदी, जीएसटी जैसे निर्णयों से देश को नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 2 फरवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। प्रदेश विकास की दौड़ में लगातार पिछड़ रहा है। लाॅकडाउन के दौरान देश भर से वापस लौटे राज्य के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह फेल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे को पूरा करने के बजाए करोड़ों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया। बेरोजगार लगातार बढ़ रही है। भविष्य में हालात और खराब होने की आशंका है। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार कोरोना का फैलाव रोकने में भी नाकाम सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठन को सक्रिय किया जा रहा है। जल्द ही संगठन नए रंग रूप में दिखाई देगा। कार्यकर्ताओं को ब्लाॅक स्तर पर चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश महासचिव व पौड़ी जिला प्रभारी नवीन जोशी ने कहा कि विदाई की घड़ी नजदीक सरकार लोक लुभावन घोषणाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी नहीं है। इसीलिए कोरोना वैक्सीन आ जाने के बावजूद कुंभ की अवघि घटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 2 फरवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे और पार्टी में गुटबाजी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में पीके अग्रवाल व नवीन जोशी ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उत्तराखण्ड में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। चुनाव संपन्न होने के बाद विधानमण्डल दल की बैठक में विधायक मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्य राव आफाक अली, अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।