हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री महाराज ने राम मंदिर निर्माण के समर्पण राशि के तहत 2.51 लाख रूपये का चेक विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राकेश बजरंगी और विहिप के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चैहान को सौंपा। चेक सौंपते हुए निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि अखाड़ा परंपराओं के लिए समर्पित है। सभी कुछ राम का है। इसलिए अच्छा करते रहे और लोगों की सेवा करते रहें। सोमवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, विहिप के प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राकेश बजरंगी और विहिप के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चैहान पहुंचे। अखाड़े के पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव शास्त्री महाराज के साथ अखाड़े के संतों ने उन्हें 2.51 लाख रूपये का चेक सौंपा। विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि देश के साथ विश्व में रह रहे करोड़ों हिंदुओं की आस्था भगवान राम मंदिर को लेकर हैं। अब पूरे देशवासियों के साथ संतों के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण संभव होगा। विहिप के जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख मयंक चैहान ने अखाड़ा के सभी संतों का आभार जताया। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष एवं निर्मला अखाड़ा के सचिव महंत देवेंद्र सिंह, महंत जसविंदर सिंह, महंत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत खेम सिंह, महंत सुखमन सिंह, महंत जसकरण सिंह, महंत लड्डू सिंह, महंत सिमरण सिंह, महंत अमनदीप सिंह शास्त्री, महंत बाबू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर श्री शम्भु पंचायती अटल अखाड़े की ओर से 31000 की धन राशि का चेक श्रीमहंत सत्यम गिरि, श्रीमहंत बलराम भारती आदि ने विहिप के पदाधिकारियों को सांेपा।
Comments
Post a Comment