हरिद्वार। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के मंत्री गुलफाम पीरजी ने उपनगरी ज्वालापुर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि बकरा मार्किट भेल से निकलने वाला गंदे नाले में कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं। नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्र के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सीवर चैक होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कांग्रेसी पार्षद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मौहल्ला तेलीयान व बकरा मार्किट के निवासी संक्रमण रोगों की चपेट में आ रहे हैं। मेयर अनीता शर्मा सफाई व्यवस्था को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों की तैनाती वार्ड में नहीं की जा रही है। रोजमर्रा होने वाली सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं लेकिन कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं है। शाहरूख गौड़ व रिसायत गौड़ ने चेतवानी देते हुए कहा कि बकरा मार्किट के नाले की जल्द सफाई नहीं करायी गयी तो मेयर अनीता शर्मा के खिलाफ आन्दोलन चलाया जायेगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से भेंट कर उपनगरी ज्वालापुर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की जायेगी।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment