Skip to main content

कई लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

 

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के माॅडल कालोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवकों ने आप की सदस्यता ली। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी, पूर्व जिला सचिव अनिल सती, संगठन मंत्री तनुज शर्मा, राकेश लोहट, अर्जुन सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज पुलकित गोयल, मिंटू बर्मन आदि ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के आने से पार्टी को गति मिलेगी। त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। कुम्भ के निर्माण कार्यो में भारी अनिमियाताये की जा रही है। डबल इंजन सरकार में हर वर्ग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस के 20 वर्षो के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है और आप मे अपना भविष्य देख रही है। आप पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने पार्टी की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान की शुरूआत करते हुए सभी 70 विधानसभाओं में वीडियो वैन के माध्यम से पार्टी की रीति नीयितयों का प्रचार किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली सरकार के कामों से जनता को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान 45 दिन चलेगा। जिसमे 6500 छोटी बड़ी जनसभाओं के माध्यम से 1 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे प्रत्येक वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। आप की सदस्यता लेने वालों में राजेंद्र सिंह, आशीष श्रीवास्तव, राजे सिंह, आकाश तिवारी, अंबुज दुबे, भागवत यादव, भगवान, भारत भूषण, भीम, दिनेश, देवेंद्र, संजीव, देवी प्रसाद, हुकुम, जावेद, मोहरपाल, नरेश, शैलेश, सुरेश, योगेंद्र, मनोज, धर्मेंद्र, निशांत, सोमपाल, राकेश, शुभम, विजय, रूपचंद, संयम, सुनील चिकारा, सूर्या, विपिन सैनी, महेश पाल, राजकुमार, सोनू, नितिन, अभिषेक, भुवनेश, आशु आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।