Skip to main content

कंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

 

हरिद्वार। कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकर्ताओं ने टिबड़ी फाटक के समीप प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फंूका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार में दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों ने दलित समाज से आने वाले सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार आर्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिकारी को न्याय देने के बजाए भाजपा सरकार ने उनका तबादला कर दिया। सरकार की इस नीति को सहन नहीं किया जाएगा। यदि एसएनए का तबादला वापस नहीं लिया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। विशाल राठौर व मनोज जाटव ने कहा कि नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। शहरी विकास मंत्री अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। अधिकारियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। भाजपा पार्षद भी इसमें पीछे नहीं है। बोर्ड बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों द्वारा मर्यादाओं को ताक पर रखकर एसएनए के साथ बदसलूकी की गयी। जिसे बर्दाश्त नहीं कियाा जाएगा। एसएसन का स्थानांतरण रोका जाए और उनके साथ अभद्रता करने वाले पार्षदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मामले में शहरी विकास मंत्री दोहरी मानसिकता का परिचय देते चले आ रहे हैं। मंत्री मदन कौशिक नगर निगम के विकास कार्यो में लगातार अटकले लगा रहे हैं। अधिकारी के साथ अभद्रता कर भाजपा पार्षदों ने औछी मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदर्शन करने वालों में नारायण कुमार, अतर सिंह राठौर, मंजीत नोटियाल, दीपक कटारिया, सुरजपाल सिंह, जगदीप असवाल, रजत कुमार, अजय मुखिया, संगम शर्मा, अमित राजपुत, पुनित कुमार, हरजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, अजयदास, मोनिक धवन, विशाल काटी, आशाराम, अंतरिक्ष, सिबू, गबरू, सोनी, विष्णु, तेजपाल, राहुल कुमार, सतपाल, अमित आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...