Skip to main content

पावनी गुप्ता ने किया शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल,गणमान्य ने दी शुभकामनाएं

 

हरिद्वार। उत्तराखण्ड स्टेंट शूटिंग चेम्पियनशिप की 19वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार की पावनी नीरज गुप्ता ने .22 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया है। डी0पी0एस0 रानीपुर की छात्रा पावनी नीरज गुप्ता पूर्व में भी उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का जोहर दिखा चुकी है। विगत कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश के बागपत बडौत में सम्पन्न हुई शुटिंग प्रतियोगिता में भी हरिद्वार की इस प्रतिभा ने स्वर्ण पदक प्राप्त शूटिंग प्रतियोगिता के प्रदेश को गौरवान्वित किया था। पावनी नीरज गुप्ता के कोच बलकार सिंह ने पावनी की इस उपलब्धि पर बोलते हुए कहा कि इस बच्ची में प्रतिभा की अपार क्षमता समाहित है, जिसके चलते विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाते हुए इसने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जनपद व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अपनी इस उपलब्धि पर पावनी नीरज गुप्ता का कहना है कि वह अपने माता-पिता के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में अग्रसर है। उसका लक्ष्य शूटिंग प्रतियोगिता में देश के लिए खेल स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्व पटल पर भारत का नाम गौरवान्वित करना है। नगर की इस उभरती प्रतिभा को उसकी उपलब्धि के लिए महापौर अनीता शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डा0 संजय पालीवाल, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई0 मधुसूदन आर्य, प्रेस क्लब अध्यक्ष, दीपक नौटियाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री हेमन्त सिंह नेगी, कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष व समाजसेवी आशुतोष शर्मा, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली सहित विभिन्न गणमाण्य लोगों ने शुभ कामनाएं देते हुए पावनी नीरज गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।