Skip to main content

पूज्य माता लाल देवी जी शक्ति स्वरूपा थी -प्रेम चंद अग्रवाल

हरिद्वार। पूज्य माता लाल देवी वैष्णो माता गुफा वाले मंदिर की स्थापना करने वाली माता लाल देवी माता का पावन जन्मोत्सव निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की अध्यक्षता एवं मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास के संयोजन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूज्य माता लाल देवी जी को नमन करते हुए कहा कि पूज्य माता लाल देवी जी शक्ति स्वरूपा थी जिन्होंने हरिद्वार में वैष्णो माता मंदिर स्थापित कर हरिद्वार की भव्यता को बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लाल माता वैष्णो देवी मंदिर एक सिद्ध पीठ है जहां पर शक्ति की उपासना होती है। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि लाल माता वैष्णो देवी मंदिर धर्म और सेवा का केंद्र है जहां पर तीर्थयात्रियों को आश्रय और भोजन दोनों मिलते हैं, यहां पर समाज सेवा के कार्य निरंतर संचालित होते रहते हैं। लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने समारोह में पधारे संत, महंत एवं महामंडलेश्वर का स्वागत करते हुए कहा कि पूज्य माता लाल देवी ट्रस्ट संतजनों के आशीर्वाद से निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न है। कोरोना काल में भी संस्था ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किये जो पूज्य माता लाल देवी जी के पावन आशीर्वाद से ही संभव हो पाए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि पूज्य माता लाल देवी शक्ति की उपासक थी उनके जप तप के कारण ही यह स्थान सिद्धपीठ के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है और इसे सजाने संवारने का कार्य यहां के संचालक भक्तदुर्गा दास ने किया है। इस अवसर पर म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद, म.मं. स्वामी प्रेमानंद, म.मं. स्वामी अर्जुन पुरी, भारत माता मंदिर समंवय सेवा ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आईडी शर्मा, श्रीमहंत ललितानंद  गिरि, रूडकी के विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, स्वामी ऋषिश्वरानंद, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गेशानंद, हरिद्वार के मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, भाजपा पार्षद के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, अनिल मिश्रा, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, भाजपा नेता नरेश शर्मा, राजपाल नेगी, मनोज जखमोला, अनीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु शामिल हुये। समारोह का संचालन महंत रविदेव शास्त्री एवं संजय वर्मा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।