Skip to main content

व्यापारियों ने किया लोनिवि व जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

 हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के व्यापारियों ने शिव मार्केट घास मंडी ज्वालापुर मे नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व जल संस्थान के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता व शहर महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि बुधवार को मुख्य बाजार में शिव मार्केट की सडक नीचे धंस गयी थी, सड़क धंसने से एक डम्पर फंस गया था।  जिसे निकालने के लिए क्रेन लायी गयी तो वो भी सडक में धँस गयी। जिससे पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क व पेयजल लाईन ठीक करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग व जलसंस्थान दोनों ही विभागों से संपर्क किया गया। लेकिन किसी भी विभाग से कोई संतोष जनक जवाब तक नहीं मिला। विभागों के सुध नहीं लेने पर समस्या जस की तस बनी हुई है। व्यस्तम बाजार में सड़क धंसने के कारण यातायात पूरी बाधित है। पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। विपिन गुप्ता ने कहा कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है। वहां से होकर कुंभ मेले की पहली पेशवाई निकलती है। कुंभ मेला पेशवाई मार्ग की हालत ऐसी है, तो अन्य सड़कों की हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। सड़कें टूटने के कारण दुर्घटनायें भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ निधि से होने वाले विकास कार्यो का लाभ भी ज्वालापुर को नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन करने वालों मे तेज प्रकाश लाम्बा, सचिन अरोड़ा, सुशील विरमानी, संजीव बब्बर, मनोज मंगल, गौरव गोयल, अनिरुद्र मिश्रा, सागर गोयल, प्रमोद तनेजा, नंदकिशोर खुराना, संजय वर्मा, सन्नी अरोड़ा आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।