Skip to main content

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का घटिया बता कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

 

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कनखल चैक पर सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शहरी विकास मंत्री व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कटहरा बाजार की सड़क धंस गयी थी। अब कनखल चैक पर निर्माणाधीन सड़क धंसना भाजपा के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही को दर्शा रहा है। निर्माण कार्यो में जमकर बंदरबांट की जा रही है। कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यो में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। संजय अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास मंत्री व प्रशासन भी निर्माण कार्यो की कोई जांच नहीं कर रहा है। नवनिर्मित सड़कें भी वाहनों का बोझ सहन नहीं कर पा रही हैं। कनखल ब्लाॅक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि कंुभ निर्माण कार्यो के नाम पर खुले रूप से पैसे की लूट की जा रही है। जनता की उम्मीदों पर भाजपा जनप्रतिनिधि खरे नहीं उतर रहे हैं। निर्माण कार्यो पर लगातार प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। निर्माणदायी विभाग के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्यो में जमकर घोटाला किया जा रहा है। आए दिन वाहन सड़कों पर पलट रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो टालरेंस की बात तो करते हैं। लेकिन निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाने में मुख्यमंत्री भी विफल साबित हो रहे हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि मंत्री मदन कौशिक व हरिद्वार सांसद निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग के अधिकारी बेलगाम होकर अनियोजित निर्माण करने में लगे हुए हैं। कनखल चैक पर नयी सड़क का धंसना सरकार की कारगुजारी को दर्शा रहा है। यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर व हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रशासन निर्माण कार्यो पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसे अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा व यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि कुंभ निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन करने वालों में विजय गुप्ता, लव कुमार गुप्ता, अशोक पाराशर, यशवंत सैनी, नितिन तेश्वर, कपिल गुप्ता, महेंद्र अरोड़ा, वसीम सलमानी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु बहुगुणा, सुंदर सिंह मनवाल, सुमित भाटिया, सचिन जोन, सतेंद्र वशिष्ठ, हर्ष लोधी, सन्नी लोधी, सपना सिंह, कौशल राजपूत, सोनिया खत्री, राजकुमार, नितिन कश्यप, सूरज, संजय, आनंद, प्रेम शर्मा, अनिल भास्कर, सुनील कुमार, अजय मुखीया, अमित राजपूत, अजय दास, संदीप कुमार, राजीव अरोड़ा, जितेंद्र सिंह आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।  दूसरी ओर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रोशनाबाद पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा कुंभ के लिए जारी की गई एसओपी के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कुम्भ मेला में आने के लिए यात्रियों पर लगाई गई पाबंधियों की घोर निंदा करते हुये जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल राज्य सरकार द्वारा कुंभ मेले के लिए जारी की गई एसओपी की निंदा करते हुए उसमें संशोधन की मांग करता है। रस्तोगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा की रैलियों में किसी भी प्रकार की एसओपी जारी नहीं की है। लेकिन हरिद्वार कुंभ मेले में प्रवेश के लिए राज्य सरकार एसओपी जारी कर रही है। जिससे यात्री समेत व्यापारी सभी वर्ग परेशान है।प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू रानी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव सूर्य प्रताप सिंह रावत, कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव मनोहर भट्ट, मोनिक धवन, आर्यन राठौड़, पूनम अग्रवाल, राकेश चैहान, गोपीचंद, आनंद प्रजापति आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।