Skip to main content

जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ाकर सरकार जनता की रीढ तोड़ने का काम कर रही-डाॅ.पालीवाल

बढ़ती महॅगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आवाह्न पर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर देश में किसानों पर तीन काले कानूनों को लेकर हो रहे लगातार अत्याचार, देश में गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में लगातार बेतहाशा वृद्धि मूल्य वृद्धि के खिलाफ भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने चंद्राचार्य चैक तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने टमाटर, आलू, प्याज की मालाएं पहनाकर अपना विरोध भी जताया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार धर्म की आड़ लेकर देश में लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतें बढ़ाकर देश की जनता की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। मेहनत मजदूरी कर रहे लोगों का जीना महंगाई ने दुश्वर कर दिया है। लोगों को एक वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि हो गई है। खाद्यान्न व सब्जियां के मूल्य में भयंकर वृद्धि हो गई है। महंगाई के कारण देश की जनता भूखमरी की कगार पर पहुंच गयी है। बेरोजगारी की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पूर्व विधायक रामयश सिंह व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केद्र में आई है महंगाई ने कमर तोड़ दी है। एक वक्त की रसोई बनाना महिलाओं को मुश्किल हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महंगाई से त्रस्त आ चुके हैं। ब्लॉक अध्यक्षगण यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि इस महंगाई के खिलाफ हम ब्लाकों में भी 22 तारीख को पदयात्राएं निकालकर लोगों की पीड़ा को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी व किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है तथा कांग्रेश जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रहेगी और कर रही है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हाजी नईम कुरैशी, प्रियवत्त, अशोक शर्मा, अंजू द्विवेदी, सतीश कुमार, चै.बलजीत सिंह, अनिल कथूरिया, नेपाल सिंह, बी.एस.तेजियान, कैलाश प्रधान, हाजी रफी खान, दिनेश पुंडीर, सतपाल शास्त्री, तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, धर्मपाल ठेकेदार, जितेंद्र विद्याकुल, जॉनसन जेम्स, सुधांशु जोशी, धर्मपाल ठेकेदार, संजय भारद्वाज, राजपाल सिंह, राजेश चैहान, अनिल शर्मा, सुंदरसिंह मनवाल, शिवा जोशी, जितेंद्र सिंह, संगम शर्मा, जेपी सिंह, सुनील कुमार कड़च्छ, शाहनवाज कुरैशी, बलराम राठौड़, प्रदीप अग्रवाल, संदीप सैनी, शफाकत अली, राव फरमान, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, नीलम सहगल, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, जगदीश प्रशाद, मिथिलेश गिल, नीलम शर्मा, ग्रेसी कश्चप, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिग्विजय यादव, वसीम सलमानी, हरजीत सिंह, अनीस कुरैशी, हरद्वारी लाल, एल.एस. रावत, मनीराम बागड़ी, ठाकुर राजेंद्र सिंह, शुभम जोशी, कपिल शर्मा, वेद रानी, अरविंद कुमार, नेग सिंह पोखरियाल, हाजी दिलशाद, ओमप्रकाश शर्मा, परीक्षित शर्मा, अवधेश चैहान, टीकम सिंह, रमेश चंद कश्यप, हितेश चैहान, रजत कुमार, कपिल शर्मा, अतर सिंह राठौड, विशाल काठी आदि समेत अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।