हरिद्वार। सचेंद्र झा को सर्वसम्मति से मोती बाजार व्यापार मण्डल का अध्यक्ष चुना गया है। मानसरोवर होटल में हुई संरक्षक प्रत्यूष मणि के संयोजन में बैठक में कुंभ को देखते हुए व्यापार मण्डल कार्यकारिणी के कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाते हुए सचेंद्र झा को लगातार चैथी बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सूरज प्रकाश गुप्ता महामंत्री व राजेश खुराना कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। महामंत्री सूरज प्रकाश गुप्ता का यह तीसरा तथा कोषाध्यक्ष राजेश खुराना का यह दूसरा कार्यकाल होगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष सचेंद्र झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ व्यापारियों ने कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए व्यापारी हितों के लिस सदैव आवाज उठाते रहेंगे। महामंत्री सूरज गुप्ता ने कहा मोतीबाजार व्यापार मंडल के व्यापारियों को किसी भी परेशानी का समाना नही करने दिया जाएगा। व्यापारी हितों के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। कोषाध्यक्ष राजेश खुराना कोषाध्यक्ष ने कहा कि मोती बाजार व्यापार मंडल एक परिवार की तरह है। व्यापार मण्डल सदैव संगठित परिवार बना रहेगा। इस दौरान पूनम भगत, श्रीकृष्ण शर्मा, मधुर मोहन, संजय सैनी, आशु वर्मा, अनुराग अग्रवाल, अनुज गर्ग, संजय कोठियाल, आशु अरोरा, हिमांशु अग्रवाल, अजय आहूजा, बैनी अरोरा, आकाश बंसल, इंदरजीत ठाकुर, ऋषभ रहेला, जाग्रत गर्ग, भारत खन्ना, पुनीत पंडित, अंकित शर्मा, कमल सिंघल, मोहित सक्सेना, आशु गिरी, किशन शर्मा, दर्शी कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment