Skip to main content

कांग्रेस की मजबूती के लिए सेवादल का मजबूत होना नितांत आवश्यक -देवेन्द्र यादव

हरिद्वार। कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने जयराम आश्रम  पहुँचकर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर देवेंद्र यादव ने कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, कांग्रेस की मजबूती के लिए कांग्रेस सेवादल का मजबूत होना नितांत आवश्यक है। इसलिए सभी कांग्रेसजनों को मिलकर कांग्रेस सेवादल की मजबूती का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के राज्य इंचार्ज एवं कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री डॉ संजय पालीवाल, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल के अलावा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ,महानगर अध्यक्ष मानिक धवन, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आर्यन राठौर ,जिला महासचिव श्रीमती कौशल राजपूत , सागर राठौर, अमित कंबोज, प्रियांशु , विनीत कुमार, विकास रस्तोगी, सोनू डोंगरा, प्रदीप भटनागर ,अरुण कुमार ,मोहन सैनी ,भूपेंद्र सिंह, बलराम राठौड़, बलजीत सिंह,  विधायक राम सिंह ,विमला पांडे, अशोक उपाध्याय, सुखबीर सिंह ,दीपक सैनी ,सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे। ध्वज वंदन कार्यक्रम से पूर्व स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी व कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता आलोक शर्मा को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने गांधी कैप पहना कर स्वागत किया। जबकि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव जी का जय राम आश्रम पहुँचने पर गांधी कैप पहना कर स्वागत किया


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।