हरिद्वार। कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहायक नगर आयुक्त और निगम कर्मचारी के समर्थन में नगर निगम परिसर में काले झंडे लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि बीजेपी पार्षद दलित अधिकारी और कर्मचारी के साथ अभद्रता करते है। जब अधिकारी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हैं तो अधिकारी का तबादला कर दिया जाता है। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक अपने अधिकारों का प्रयोग कर दलितों का उत्पीड़न कर रहे हैं। दलित अधिकारी का तबादला वापस लिया जाए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि केबिनेट मंत्री नगर निगम को खन्ना नगर शिफ्ट कर लें और वहीं से सारा काम करें। स्वयं ही अधिकारी, कर्मचारी बन जाएं और निगम का कार्यभार संभाले। तीर्थपाल रवि और विशाल राठौर ने कहा कि बीजेपी राज में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। बीजेपी पार्षद निगम के अधिकारी और कर्मचारी का शोषण कर रहे हैं। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, नितिन तेश्वर, मनोज जाटव, दीपक कोरी, सचिन पेवल, नवीन नास्तिक, दीपक कटारिया, अजय मुखिया, रजत कुमार, दिनेश कुमार, रामलाल, पार्षद जफर अब्बासी, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, विकास चंद्रा, रजत जैन, शाहनवाज कुरैशी, नवाज अब्बासी, रवि बहादुर, हिमांशु बहुगुणा, राशिद सलमानी, अनिल भास्कर, बृजमोहन बडथ्वाल, विशाल काटी, अनुज, हर्ष, तरुण, अमित राजपूत, सुशील, अरविंद चंचल, अमनदीप सिंह, संदीप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment