Skip to main content

प्रतियोगिता में कराटे मिक्स मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

 

हरिद्वार। आशिहारा मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के बैनर तले सिडकुल स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट के ग्राउण्ड में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के इंडिया चीफ पंकज साहनी की देखरेख में संपन्न हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संध्या सिंह ने किया। मुख्य अतिथि विधायक आदेश चैहान, कालेज आॅफ इंजीनियरिंग रूड़की के चेयरमैन जेसी जैन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया। विधायक आदेश चैहान व इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन जेसी जैन ने कहा कि आज के परिवेश में बालक बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। एसोसिएशन के इंडिया चीफ पंकज साहनी ने कहा कि कराटे मिक्स मार्शल आर्ट शरीर को मजबूत करने का सबसे अच्छा माध्यम है। स्टेट चीफ अमित कुमार चैधरी ने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार महिलाओं व लड़कियों के प्रति आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। उसे देखते हुए महिलाओं व बालिकाओं का आत्मरक्षा के लिए कराटे मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहिए। अमित कुमार चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने टाईल तोड़ना, बाईक स्टंट, लाठी घुमाना, मटका तोड़ना, लकड़ी का फट्टा तोड़ना जैसे स्टंट कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों दिनेश, प्रगति, अंशुमान, विकास ने ब्लैक बेल्ट, जबकि यश पाठक, संदीप पाठक, कुलश्रेष्ठ, श्रेयशी भारद्वाज, सुिमत कुमार, निमित्त भट्ट, अवनी इंसा, आर्यन, वंशिका वर्मा आदि खिलाड़ियों ने रेड़ बेल्ट जीती। सभी खिलाड़ियों को विधायक आदेश चैहान व इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन जेसी जैन, संध्या सिंह, पंकज साहनी, अमित कुमार चैधरी ने पुरूस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महिला कोच ब्लैक बेल्ट कविता यादव, केयर टेकर जय प्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा आदि सहित कई लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।