Skip to main content

संत महापुरूषो का जीवन सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित रहता है-मदन कौशिक

 

हरिद्वार। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के उत्थान में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है और जिस जगह पर संत समागम का आयोजन हो जाता है वह सदैव के लिए पूजनीय स्थल बन जाता है। यह बात शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने ब्रह्मलीन डॉक्टर स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री महाराज के शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मध्य हरिद्वार स्थित नवनिर्मित डॉक्टर स्वामी श्याम सुंदर भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि समाज के प्रेरणास्रोत संत महापुरुषों का जीवन मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित रहता है। ब्रह्मलीन डॉक्टर श्याम सुंदर दास शास्त्री महाराज एक युगपुरुष थे जिन्होंने गंगा तट से अनेकों सेवा प्रकल्प प्रारंभ कर सदैव गरीब असहाय लोगों की सेवा की। उन्होने घोषणा की कि रेलवे स्टेशन मार्ग का नाम भी डॉक्टर श्यामसुंदर दास शास्त्री मार्ग किया जाएगा। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ब्रह्मलीन डॉक्टर श्याम सुंदर दास शास्त्री महाराज का सौम्या एवं सरल जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है जिन्होंने जीवन पर्यंत समाज को एकता के सूत्र में बांधकर समरसता का संदेश दिया। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर उनके सुयोग्य शिष्य स्वामी हरिहरानंद एवं स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। संतों की सेवा कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर समाज को धर्म के प्रति लाभान्वित कर रहे हैं। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज सेवा में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। मुखिया महंत दुर्गादास एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संतों के सानिध्य में व्यक्ति के उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। स्वामी हरिहरानंद एवं स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के अधूरे कार्यों को पूर्ण करना हैं उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है और गुरुदेव द्वारा गंगा तट से प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्प में निरंतर बढ़ोतरी कर संतों की सेवा करना ही उनके गुरुदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का संजय वर्मा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पदमप्रकाश सुवेदी ने किया। इस दौरान म.मं. स्वामी भगवत स्वरूप, म.मं. स्वामी परमात्मदेव, म.मं. स्वामी अर्जुनपुरी, बाबा हठयोगी, महंत कमल दास, महंत निर्मल दास, स्वामी दिनेश दास, महंत शिवानंद, महंत श्रवण मुनि, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत विष्णुदास, महंत प्रह्लाद दास, डॉ. पदमप्रसाद द्विवेदी, डॉक्टर लोकनाथ सुवैदी, स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी सच्चिदानंद, स्वामी ज्ञानानंद, महंत प्रेमदास, समाजसेवी अजय कुमार, समाजसेवी जगदीशलाल पाहवा, संत जगजीत सिंह, संत मनजीत सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत तीरथ सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।