Skip to main content

सब्जी की माला पहन कर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार। ब्लॉक शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाल कर महंगाई के विरोध में नारेबाजी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर, व सब्जियों की माला पहनकर शिवालिक नगर चैराहे पर केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल व पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है केंद्र सरकार महंगाई पर रोग नहीं लगा पा रही है। घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं कृषि कानून में बदलाव की मांग कर रहे किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का किसान विरोधी चेहरा देश की जनता के सामने आ चुका है बेरोजगारी बढ रही है। महंगाई के कारण लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं। देश के प्रधानमंत्री पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं गरीब परिवार महंगाई के कारण हताशा निराशा का जीवन जी रहे हैं। लोगों के दिनचर्या महंगाई के कारण प्रभावित हो रही है। शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष चैधरी गुलबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में काबिज होने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की कोई सुद्ध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून में बदलाव होना चाहिए। संयोजक अशोक उपाध्याय व मनीराम बागड़ी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग परेशान हैं पेट्रोल,डीजल, गैस के दाम बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थ के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन मोदी सरकार जनता से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरी कांग्रेस पार्टी ही देश की जनता के हितों में काम कर सकती है। सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आमजन हताश हो चुका है केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। देश की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में बैठी सरकार अब महंगाई को नहीं रोक पा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर रोक लगाई जाए वरना चरणबद्ध तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों मे ओपी चैहान, लक्ष्मी प्रसाद, सीपी सिंह, सतीश शर्मा, मोहन राणा, योगेंद्र, प्रीतम ,अरुण सिंह, दिग्विजय यादव, विजय पटेल,अमित तेजियान,जान मौहम्मद, बिजेन्द्र चैहान,श्याम सिंह,ए0ए0खान,पी0एल कपिल,रजित पांडे, सुरेंद्र, दिनेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।