Skip to main content

राष्ट्र कल्याण में ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी के योगदान को भुलाया नही जा सकता-अग्रवाल

 

हरिद्वार। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद भूपतवाला स्थित अमीरगिरी धाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रमें में संत समाज ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संत महंतों के सानिध्य में आश्रम के उत्तराधिकारी के रूप में ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज की शिष्या गीता मनीषी साध्वी डा.राधागिरी को तिलक चादर पहनाकर गद्दी पर बिठाया गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ब्रह्मीन श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज एक महान संत थे। उनका पूरा जीवन “सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया” पर आधारित रहा है। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। उनका ब्रह्मलीन होना संत समाज के लिए निश्चित रूप से अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सदैव गरीब और असहाय लोगों की सहायता कर मानव सेवा की। राष्ट्र कल्याण में उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोरोना काल में उनके द्वारा की गई मानव सेवा का संपूर्ण समाज साक्षी है। जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने अखाड़े की परंपराओं का निर्वहन करते हुए सच्चे मन से संतों की मान मर्यादाओं के अनुरूप कार्य किया। वे हमेशा गौ सेवा एवं गंगा सेवा के लिए तत्पर रहे। नवनियुक्त महंत गीता मनीषा डा.राधागिरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराधिकारी के रूप में वे आश्रम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ब्रह्मलीन श्रीमहंत  विनोद गिरी महाराज के सिद्धांतों का पालन करते हुए आश्रम के कार्यों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से आगे बढ़ाएंगी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि महापुरूष केवल शरीर त्यगाते हैं। समाज कल्याण के लिए उनका आत्मा सदैव उपस्थित रहती है। ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज एक दिव्य महापुरूष थे। जिन्होंने गंगा स्वच्छता व निर्मलता के लिए लंबे समय तक आंदोलन कर समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महापुरूषों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है। बाबा अमीरगिरी धाम की नवनियुक्त महंत गीता मनीषी साध्वी डा.राधागिरी ने कहा कि संत समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करते हुए पूज्य गुरूदेव द्वारा जारी सेवा प्रकल्प में बढ़ोतरी कर समाज की सेवा की जाएगी। इस अवसर पर महंत देवानंद सरस्वती, श्रीमहंत साधनानंद, महंत कमलदास, महंत सच्चिदानदं, महंत रामकृष्ण दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानदं, स्वामी दिनेश दास, महंत दुर्गादास, महंत सुमित दास, महंत बुधगिरी, पहलवान बाबा, स्वामी राजेश गिरी, स्वामी केशवानंद, महंत महेशपुरी, महंत धीरेंद्र पुरी, अष्टकौशल महंत हरेराम गिरी, श्रीमहंत आराधना गिरी, स्वामी ललितानंद गिरी, महंत श्याम प्रकाश, महंत विनोद महाराज, गीतांजलि जखमोला, सत्येंद्र धमांदा, शिवानी भट्ट, दिव्या बेलवाल, पंकज पाल, मुकेश गौनियाल, वेद ग्वाडी, राजपाल नेगी, विनोद भट्ट, सुरेंद्र रयाल, मनोज जखमोला, अंकित बिजलवान, चंद्रकला बेलवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।