Skip to main content

मार्ट के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्रतार,एक की तलाश

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्गर्त रानीपुर मोड़ स्थित वी- मार्ट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता समेत तीन आरोपियों को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में एक युवा भाजपा नेता फरार है,पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना बीते शनिवार की मध्य रात्रि जब वी-मार्ट के कर्मचारी देवेंद्र सिंह, गुलजार, मिलकी, अभिनव, मोहित एवं सुरक्षा गार्ड संतराम गाड़ी से सामान उतार रहे थे। आरोप है कि तभी 2 लड़के स्टोर में घुसने लगे, जो नशे में लग रहे थे। देर रात होने के कारण उन्हें स्टोर में आने से रोका गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गालीगलौच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दोनों युवक अपने साथ भाजपा नेता बसंत अरोड़ा, विष्णु के अलावा साध्य गौतम, प्रणव कौशिक समेत 7 से 8 युवक लेकर आ गए। आरोप है कि मार्ट में उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी देवेंद्र सिंह, गुलजार और मिलकी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कर्मचारियों के साथ गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मार्ट के मैनेजर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसके आधार पर पुलिस ने बसंत अरोड़ा पुत्र रमेश निवासी राज लोक विहार ज्वालापुर, साध्य गौतम पुत्र संजय निवासी सर्राफा बाजार ज्वालापुर और प्रणव कौशिक पुत्र अशोक निवासी राज लोक विहार ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में एक अन्य भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा भी दिख रहा है। जो फरार है। पुलिस ने आरोपी विष्णु अरोड़ा को भी मुकदमे में नामजद किया है। आरोपी बसंत अरोड़ा उर्फ वासू मध्य हरिद्वार भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।