Skip to main content

प्रयागराज से पहुंचा श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई का सामान

 

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई का सामान प्रयागराज से हरिद्वार पहुंच गया। श्री छड़ी, श्री होदा, श्री सिंहासन आदि लाया गया है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के मैदान में रमता पंचों के लिए बन रही छावनी का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी व श्री आनंद अखाड़ा के श्रीमहंतो ने अवलोकन किया। अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समय से सभी कार्य पूरे हो जायेंगे। पेशवाई के सामान की सुरक्षा के लिए मेला प्रशासन की तरफ से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि 25 फरवरी को रमता पंच हरिद्वार पहुंच जाएंगे। जमात की आने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। टेंटो का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जल्द टैंट समेत सभी व्यवस्था पूरी हो जाएगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि रविवार को प्रयागराज से कुंभ में पेशवाही के लिए श्री छड़ी, श्री होदा,श्री सिंहासन आदि पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अखाड़ा के इष्ट देव भगवान कार्तिकेय का सिंहासन, आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर के सिंहासन, छड़ी, भाले, होदा आदि सभी चांदी के होते हैं। यह सभी पेशवाई के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर के लिए होता है। क्योंकि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर सभी पूजनीय होते हैं। सिंहासन महामंडलेश्वरों के लिए और भाला नागा सन्यासी लेकर चलते हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत राम रतन गिरी,आनंद अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, मनीष भारती महाराज, श्रीमहंत नरेश गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, दिगंबर बलबीर पुरी, गंगा गिरि, नीलकंठ गिरी, विनोद गिरी, महेश गिरी, अनुज पुरी, नीतीश पुरी, स्वामी मधुरवन व प्रचार्य डाॅ सुनील कुमार बत्रा आदि मौजूद रहे। वही श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के साथ अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह एवं सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने काॅलेज परिसर पहुचकर मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जमात के आगमन की मेला प्रशासन की तरफ से भी तैयारी की जा रही है। जल्द ही बाकी काम पूरे करवा दिए जाएंगे। गड्ढ़ा भराव के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।