इतिहास में पहली बार हरिद्वार कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े ने हर की पौड़ी पर शाही स्नान किया। किन्नर अखाड़ा शाही स्नान करने के लिए जूना अखाड़े के साथ पहुंचा। जूना अखाड़े अग्नि और आह्वान अखाड़े के बाद किन्नर अखाड़े ने हर की पौड़ी पर शाही स्नान किया। इस मौके पर सबसे पहले अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपने इष्ट देवता को गंगा स्नान करवाया। उसके बाद गंगा पूजन कर अखाड़े के संता के साथ गंगा में डुबकी लगाई।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment