Skip to main content

विकास,जनसमस्याओं पर ध्यान देने के बजाए महिलाओं के पहनावे पर टीका-टिपण्णी कर रहे सीएम-प्रीतम सिंह

 

हरिद्वार। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जट बहादरपुर में मंहगाई, महिलाओं व किसानों के ऊपर लगातार अत्याचार को लेकर आयोजित आक्रोश जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले जट बहादरपुर से बहुत के लोगों के आश्रितों को फूलमाला पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं, रोजगार खत्म हो चुका है। उत्तराखण्ड के हालत भी बेहद खराब हैं। प्रदेश के मुखिया को भाजपा ने बदल दिया है। परंतु नए मुख्यमन्त्री ने विकास व जनसमस्याओं पर ध्यान देने के बजाए कुर्सी पर बैठते ही महिलाओं के आचरण के बारे में टीका टिप्पणी शुरु कर दी। केंद्र और उत्तराखण्ड की सरकारें लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही हैं। किसान चार माह से सड़को पर हैं। 300 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार किसानों का बकाया भी नहीं दे पा रही है। कुंभ समापन की ओर बढ़ रहा है। सारे कामों पर लिपापोती हो रही है। जिसकी पोल खुलनी शुरु हो गयी है। कुंभ का सारा बजट मिल बांट कर खतम कर दिया गया। मंहगाई और रोजगार के नाम पर सत्ता में आयी सरकार ना तो महंगाई कम कर पाई है ना ही किसी को रोजगार दे पाई है। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जिस पर न्यायालय ने आरोपों की जांच के आदेश दिए। लेकिन  भाजपा ने मुख्यमंत्री बदल दिया परंतु जांच नहीं करायी। इसको लेकर हम जनता के बीच आयें हैं। जनता की अदालत में इंसाफ मांगने आऐं हैं। पूर्व विधायक अमरीश कुमार, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि चार साल से प्रदेश में भारी भ्रस्टाचार हो रहा है। सभा को पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, विधायक काजी निजामुद्दीन, ताहिर अली, मुरली मनोहर, सतीश कुमार, राजेश रस्तोगी, मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, महेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, गुरबीर सिंह, नवाब सिंह, धर्मवीर सैनी, जटाशंकर श्रीवास्तव, जातीराम, राजवीर सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, सोम चैहान, सफाकत अली, अंजू द्विवेदी, वरूण बालियान, शिवा जोशी, रवीश भटीजा, जेपी शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजीव चैधरी, अंकित चैहान, महेश प्रताप राणा, सुरेंद्र सिंह, अशोक उपाध्याय, सचिन चैधरी, प्रवेज अहमद, सुनील सिंह, आकाश बिरला, देवेंद्र शर्मा, नीलम शर्मा, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, शहाबुद्दीन, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, रेखा राजपूत, गीता चैहान, शाहनवाज अंसारी, सोहेल कुरेशी, सपना सिंह, कौशल राजपूत आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।