Skip to main content

महिलाओं के सशक्त होने से देश शक्तिशाली होगा-स्वामी वीरेन्द्रानंद गिरि

 हरिद्वार। अतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सत्कर्मा धाम, भागीरथी नगर में भव्य कार्यक्रम में महाकुंभ 2021 में अपनी सेवाएं दे रही महिला पुलिस अधिकारी, कांस्टेबल एवं उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया। हिमालयन पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूनाअखाड़ा स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा,‘‘महिलाएं ही राष्ट्र की उन्नति का कारक हैं। महिलाओं के शसक्त होने से देश शक्तिशाली होगा। हमें हर क्षेत्र में महिलाओं को अवसर प्रदान करने होंगे। उनकी क्षमताओं का सम्मान करना होगा। नारी नारायणी है। उसमें अपार संभावनाएं विद्यमान है। आज का यह कार्यक्रम महिला पुलिस के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है। क्योंकि महाकुम्भ के संचालन में महिला पुलिस विशेष योगदान दे रही है।‘‘  पुलिस मेला अधिकारी महाकुम्भ आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि,‘‘महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि जी महाराज की सोच अभिनव है। आज महिला पुलिस को सम्मानित करने का कार्यक्रम निश्चित रूप से हम सभी को गौरवांवित करने वाला है। हम हमारी पूरी टीम स्वामी की का विशेष धन्यवाद व्यक्त करती है।‘‘ हिमालयन योगी महामण्डलेश्वर स्वामी वीरेन्द्रानं गिरि महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शाल, स्मृति चिन्ह, तुलसी माला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी सुरजीत सिंह पंवार, एडिशनल एसपी, मनोज कटियाल, सीओ दीपक सिंह, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, सीओ तपेश सिंह, सीओ अनिल मनराल, सीओ आशीष भारद्वाज, सीओ अनुज, सीओ सुनीता वर्मा, सीओ ओमप्रकाश भट्ट, सीओ दीवान सिंह मेहता, सीओ कमल सिंह, सीओ शान्तनु परासर, सीओ विनोद थापा, इंस्पेक्टर भावना कैंतोला, एसआई बबीता, एसआई पम्मी, एसआई नीलम, एलआईयू से सुनीता काम्बोज, कांस्टेबल गंगा ध्यानी, सत्कर्मा मिशन के प्रदेश संयोजक भूपेश बिष्ट, हरीश धामी, भवान बिष्ट, तुषार मेहता, किरन चंद, खड़ेश्वरी महाराज, सर्वेश, हर्ष जोशी, सत्यम भट्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार ललित शौर्य ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...