Skip to main content

भारत विकास परिषद की बैठक में अगामी योजनाओं पर चर्चा

हरिद्वार। भारत विकास परिषद (पश्चिम) प्रांत की नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महासचिव की बैठक गोविंदपुरी हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ हरिद्वार प्रांत के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद (पश्चिम) प्रांत की नवनियुक्त अध्यक्ष बृजप्रकाश गुप्ता एवं महासचिव जे के मोंगा का बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारों ने देकर सम्मानित किया। बैठक में आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संस्था ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने आगामी वर्षों के कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों जैसे भारत को जानो, समूह गान, संस्कृत समूह गान, गुरुवंदन, छात्र अभिनंदन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निर्धन छात्रों को छात्रवृति, निशुल्क कंप्यूटर कोर्स, निर्धन कन्याओं का विवाह और गांव को गोद लेकर उसका समुचित विकास कराने आदि की योजनाओं पर प्रकाश डाला। रश्मि मोंगा प्रान्तीय आख्या प्रभारी ने प्रान्त को सभी शाखाओं के सहयोग, सुझाव एवम सहमति के साथ आगे बढ़ने के लिए सुझाव दिया। बैठक में विजडम ग्लोबल स्कूल के प्रिन्सिपल संजय देवांगन ने हरिद्वार में भारत विकास परिषद की नई शाखा खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राधिका नागरथ को भारत विकास परिषद का पंचपुरी शाखा का सदस्य बनाकर उनका स्वागत किया। ऐंजल स्कूल की डायरेक्टर, प्रिन्सिपल श्रीमती रश्मि चैहान ने भी बाल संस्कार के बारे में बहुत अच्छे सुझाव दिये।  इस अवसर पर रत्नेश गौतम, शारदा गुप्ता, अन्नपूर्णा बंधुनी, कुसुम गांधी, डॉ महेंद्र असवाल, द्विजेन्द्र पंत, डॉ हेमवती नन्दन, हेमंत सिंह नेगी, भावना मांझी, कल्पना कुशवाह, विजय लक्ष्मी, दर्शन शर्मा, नरपाल सिंह ने विचार रखे। बैठक का संचालन डॉ उधम सिंह ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।