Skip to main content

सभी कार्यकत्र्ताओं का दायित्व है कि मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया जाये-तिवारी

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नगर में रोड शो आज

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक बृहस्पतिवार को हरिद्वार में भव्य रोड़ शो करेंगे। मदन कौशिक के रोड़ शो और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर ज्वालापुर स्थित शुभारंभ वेंकट हॉल में संपन्न हुई कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मदन कौशिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद से ही विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनका भव्य स्वागत हरिद्वार में किया जाए। रोड़ शो व स्वागत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास तिवारी ने बताया कि रोड़ शो की शुरूआत खड़खड़ी सूखी नदी से होगी। रोड़ शो सूखी नदी से शुरू होकर भीमगोड़ा कुंड, हर की पैड़ी, पोस्ट ऑफिस, वाल्मीकि चैक, शिव मूर्ति, देवपुरा, तुलसी चैक, शंकराचार्य चैक, बंगाली मोड,़ पहाड़ी बाजार, चैक बाजार कनखल, थाना कनखल, रामदेव की पुलिया,       कृष्णानगर, सिंह द्वार, आर्यनगर चैक, तहसील, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चैक, ऋषिकुल होते हुए देवपुरा चैक पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक से रैली में आगे-आगे चलेंगे और लगभग 50 स्थानों पर कार्यकर्ताओं शहर की जनता द्वारा मदन कौशिक पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी भी की जाएगी। भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम और रोड शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गई है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा ने की और संचालन पार्षद राजेश शर्मा और दीपक टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री डा.विनोद आर्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, सुभाष चंद्र, मंडल महामंत्री बृजेश चैधरी, शिवम बंधु गुप्ता, तरुण नय्यर, पुष्पराज कुशवाहा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्र कांत पांडे, पूनम मखीजा, मृदुला शास्त्री, छवि त्यागी, अनिल कुमार, देवेंद्र मनवाल, पार्षद अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, विवेक उनियाल, सपना शर्मा, ललित रावत, पिंकी चैधरी, मोनिका सैनी, प्रीत कमल सारस्वत, विकास कुमार, विकी, गौरव भारद्वाज, अजीत कुमार, दिनेश पांडे, दीपांशु विद्यार्थी, सुभाष सैनी, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।