Skip to main content

धर्मेन्द्र विश्नोई बने शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष

 

हरिद्वार। सुनील शर्मा डिम्पी के निधन से रिक्त हुए शिवालिक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिवालिक नगर स्थित एक होटल में आयोजित व्यापार मण्डल की बैठक में राहुल शर्मा को युवा व्यापार मण्डल का जिला उपाध्यक्ष, जुनेद खान को जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष व शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के संरक्षक राजीव शर्मा ने कहा कि धर्मेन्द्र विश्नोई लगातार व्यापारियों के हितों में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। सुनील कुमार डिम्पी के निधन से जहां व्यापारियों में शोक की लहर बन गयी थी। वहीं धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से व्यापारियों में ऊर्जा का संचार होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से शिवालिक नगर व्यापार मण्डल को गति मिलेगी। युवा धर्मेन्द्र विश्नोई कर्मठ व ईमानदार व्यापारी हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनील कुमार डिम्पी के निधन का दुख सभी व्यापारियों को है। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि शिवालिक नगर व्यापार मण्डल को आदर्श व्यापारी संगठन के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी के सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि धर्मेन्द्र विश्नोई के अध्यक्ष बनने से अवश्य ही शिवालिक नगर व्यापार मण्डल व्यापारियों के संघर्ष की लड़ाई लड़ेगा। बैठक के दौरान सभी व्यापारियों ने दिवंगत सुनील शर्मा डिम्पी को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्नोई को शुभकामनाएं देने वालों में संरक्षक शंकर लाल चैधरी, प्रदीप चैहान, रविकांत गुप्ता, राजीव जैन, हरिओम चैहान, तौकीर, रमेश शर्मा, प्रमोद अरोड़ा, डा.नमन, महामंत्री-राजीव चैहान, देवेंद्र चैहान, राम राज चैहान, मोहम्मद अंसारी, अमित भट्ट, रतीभान सैनी, राजेश चैधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-हिमांशु अहलावत, आशीष रस्तोगी, सुनील चैधरी, उपाध्यक्ष-विकास  बाली, शिव नरेश शर्मा, अवधेश, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल, सचिव-विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह बग्गा, महेश चैहान, राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष-इंद्रजीत सिंह, सह कोषाध्यक्ष-धन्नाराम, मीडिया प्रभारी-अमित चांदना, प्रभात तिवारी, पंकज बाटला, मंत्री-आशीष पवार, संदीप शुक्ला, नरेश पाल, राजीव कुमार, आशीष पाठक, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, विजय चावला, संगठन मंत्री-समीर विश्वकर्मा, मनोज चैहान, विजय चैधरी, अमरदीप (काका), चंद्रशेखर, राव जुनैद, जौहर तारिक जमाल आदि शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।