Skip to main content

कुलवंत सिंह चैहान बने अध्यक्ष,उजागर सिंह पवार जिला बार संघ के सचिव

हरिद्वार। जिला बार संघ वर्ष 2021 के चुनावों में कुलवंत सिंह चैहान अध्यक्ष पद पर विजय रहे जबकि सचिव पद पर उजागर सिंह पवार ने विजयश्री हासिल की तथा अन्य पदों की भी घोषणा देर रात विजेताओं के समक्ष चुनाव अधिकारियों ने की । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बार संघ हरिद्वार के वर्ष 2021 के चुनाव परिणामों की घोषणा देर रात मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जगता द्वारा की गई उन्होंने अध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह चैहान को विजय घोषित किया जबकि सचिव पद पर उजागर सिंह पवार को विजय घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद पर अनुराग चैधरी को विजय घोषित किया गया आय व्यय निरीक्षक पर संदीप कुमार वर्मा तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद राकेश नेगी विजयघोषित हुए सह सचिव पद पर कुनाल शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर सचिन बेदी विजय घोषित हुए देर रात तक विजेताओं ने चुनाव अधिकारियों की घोषणा के बाद जश्न मनाया। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार मैदान में थे जबकि सचिव पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे सबसे अधिक कांटे की टक्कर सचिव पद पर रही सचिव पद पर लगातार मतगणना प्रारंभ होने के बाद से ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहा जबकि अध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह चैहान शुरू से ही लीड लिए हुए थे मतगणना कार्य देर साय शुरू हुआ जो कि देर रात करीब 2ः00 बजे तक चलता रहा 2ः00 बजे करीब चुनाव अधिकारियों ने विजय प्रत्याशियों की घोषणा की घोषणा होने के बाद जिला बार संघ परिसर में जश्न का माहौल शुरू हुआ जोकि काफी देर तक चलता रहा बार की नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों में कार्य करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्हें चुना गया है वह उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चैहान जो क अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से  52 मतों से जीते हैं ने बताया कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है और इसके लिए जो भी प्रयास होंगे अपनी ओर से  भरसक प्रयास करेंगे किसी भी प्रकार की अधिवक्ताओं को परेशानी होती है तो वह उनके लिए दिन-रात उपस्थित रहेंगे नए अधिवक्ताओं के द्वारा दिए गए समर्थन के संबंध में उन्होंने बताया कि नए अधिवक्ताओं को होने वाली परेशानियों से जल्दी ही मुक्ति दिलाएंगे तथा उनका हर प्रज्ञा हर प्रकार से सहयोग करेंगे तथा सीनियर अधिवक्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त कियाअंत में सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा तथा अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा सभी अधिवक्ताओं एवं महिला अधिवक्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।