हरिद्वार। बहादराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा व सुबे सिंह के नेतृत्व में रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतिस्वरानंद को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व रानीपुर विधायक आदेश चैहान को राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर राजा गार्डन में फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर प्रसन्न्ता का इजहार किया। कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उस पर खरा उतरेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ आमजन को लाभ दिलाया जाएगा। विधायक आदेश चैहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए भरपूर कोशिशें की जा रही है। सड़कें, बिजली, पानी की समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा रहा है। भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहां है कि स्वामी यतिस्वरानंद व विधायक आदेश चैहान हमेशा ही जनता के सुख दुख में सहयोगी रहते हैं। सुबे सिंह ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद को सरकार में राज्यमंत्री बनाकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्र की जनता को सम्मान दिया है। स्वागत करने वालों में पार्षद मनोज प्रालिया, पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, कमल प्रधान, संजय सिंह, अमित वालिया, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार पाल, सुरेश चैहान, मनोज चैहान, लव शर्मा, प्रवीण दास, अजय बबली, पंकज धीमान, पंकज बागड़ी, किशोर, ललित बागड़ी, विशाल बागड़ी, सुरेंद्र शर्मा, जतिन राणा, लक्ष्मण पाल, शिवम, नरेश, आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment