हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 13 दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 6 मार्च शिकायत कर बताया था कि पति के देहांत के बाद पड़ोसी बबलू पुत्र नत्थूलाल निवासी विधानगला बिसौली, बदायूं यूपी हॉल निवासी कनखल का घर आना जाना था। आरोप है कि घर में उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी थी। मौका पाकर बबलू ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। आरोप है कि महिला और बबलू पिछले डेढ़ साल से एक साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण किया। मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पोक्सो ऐक्ट के साथ ही दुष्कर्म की धाराओं को भी बढ़ाया गया। महिला दरोगा वंदना अग्रवाल ने शुक्रवार को आरोपी बबलू को बैरागी कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से मजूदरी करने का काम करता था और कई सालों से हरिद्वार के कनखल में ही झुग्गी झोपड़ी में रहता है। एसओ इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment