Skip to main content

मुख्यमंत्री पहुचे जूना अखाड़ा,नारियल फोडकर किया धर्मध्वजा कार्यक्रम की शुरूआत

 

हरिद्वार। नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा,आवाहन अखाड़ा तथा अग्नि अखाड़ा की धर्मध्वजा स्थापित किये जाने की बुधवार सबेरे से ही जोरदार तैयारियाॅ चल रही थी। इन धर्म ध्वजा की स्थापना शाम 4बजे की जानी थी,जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के भी शामिल होने की संभावना थी,हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यालय से जारी प्रोटोकाल में इसका उल्लेख नही था,लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सारे प्रोटोकाल तोड़ते हुए हैलीपैड से सीधे जूना अखाड़ा पहुच गए। जहां अखाड़े के जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज,अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज,राष्टीय सचिव श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमंहत महेशपुरी, श्रीमहंत शेैलेन्द्र गिरि,श्रीमहंत गणपतगिरि,उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती,प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि,थानापति नीलकंठ गिरि ने उनका स्वागत किया। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज के संयोजन में मुख्यमंत्री श्री रावत ने अधिष्ठात्री देवी मायादेवी की पूजा अर्चना कर कुम्भ 2021 के सफल,कुशल व निर्विध्न सम्पन्न होने का आर्शीवाद मांगा। दत्तात्रेय चरणपादुका के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्रीरावत ने नारियल फोड़कर धर्मध्वजा स्थापना के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  मुख्यमंत्री मायादेवी मन्दिर प्रांगण में ही स्थापित होने वाली आवाहन अखाड़े की धर्मध्वजा के धार्मिक आयोजन का शुभारम्भ करने आवाहन अखाड़े की चरणपादुका पहुचे। जहां राष्टीय महामंत्री सत्यागिरि महाराज के नेतृत्व में श्रीमहंत नीलकंठ गिरि,श्रीमहंत बिहारी गिरि,श्रीमहंत राजेश गिरि,श्रीमहंत राजेन्द्र भारती,श्रीमहंत भोला गिरि,श्रीमहंत कैलाशपुरी,श्रीमहंत बालयोगी पुरी,श्रीमहंत मनमोहन गिरि,श्रीमहंत घनश्याम गिरि आदि ने स्वागत किया। अखाड़े के इष्टदेव भगवान गणेश की पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने नारियल फोटकर धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। यहां से मुख्यमंत्री अग्नि अखाड़े की चरणपादुका पहुचे,जहां सभापति ब्र0मुक्तानंद बापू,ब्र0आनन्द चैतन्य,ब्र0साधनानंद,ब्र0निलेश चैतन्य,महामंत्री ब्र0सोमेश्वरानंद,ब्र0सम्पूर्णानंद,ब्र0नारायण प्रकाश,महामण्डलेश्वर कनकेश्वरी देवी,महामण्डलेश्वर विष्णुदेवानंद आदि ने स्वागत किया। श्रीरावत ने अखाड़े की इष्टदेवी गायत्री माता की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  वही मुख्यमंत्री ने किन्नर अखाड़े के संतो और महामण्डलेश्वरों से भी भेंट की तथा कुम्भ मेले की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। बताते चले कि किन्नर अखाड़ा पहली बार आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में हरिद्वार कुम्भ मेला में धर्म ध्वजा स्थापित कर जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा।इसके साथ साथ दण्डी स्वामी जी हरिद्वार में जूना अखाड़े के साथ पहली बार शाही स्नान में भाग लेंगे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।