Skip to main content

आम आदमी पार्टी ने किए पदाधिकारी नियुक्त

 

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की बैठक जोन कार्यालय के पुरम बहादराबाद में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मेनसिंह कर्णवाल को गढमीर पुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विपिन कुमार को गढ़मीर पुर ग्राम अध्यक्ष, रईस अब्बासी ग्राम अध्यक्ष राजपुर, लाखन सिंह ग्राम अध्यक्ष पुरनपुर, विकास कुमार मण्डल अध्यक्ष बोंगला, मनीष ग्राम रोहालकी अध्यक्ष, शिव अभिनंदन ग्राम अलीपुर अध्यक्ष मनोनीत किए। इसके अलावा सत्यजीत, शिवम राजपूत, विकास, खालिद सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाईन की। नवनियुक्त पदाधिकारियों व पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओंका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए सचिन बेदी का भी स्वागत किया गया। सेक्टर इंचार्ज हरिद्वार जोन नवीन मारिया व प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता पूरे प्रदेश में बढ़ रही है। युवा वर्ग पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। संगठन के विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधाराओं से जनता को अगवत कराना है। दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की रणनीति के तहत पार्टी कार्य कर रही है। भाजपा व कांग्रेस प्रदेश की जनता के अनुरूप विकास कार्यों को नहीं कर पायी। युवाओं को प्रदेश में रोजगार नही मिल रहे है। प्रदेश से पलायन जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों को सबक सिखाने का करेगी। संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। उत्तराखण्ड में सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को दिल्ली की तर्ज पर सस्ती बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवायें, शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस पर ध्यान देने के बजाए सरकार पंूजीपतियों के हितों को पूरा करने में लगी है। इस अवसर पर पवन ठाकुर, तनुज शर्मा, सुजीत गुप्ता, महक सिंह सैनी, ममता, प्रतिभा सारस्वत, ब्रह्मपाल सिंह चैहान, अशोक कुमार, राकेश लोहट, एहतेशाम जैदी, शिशुपाल सिंह नेगी, अमित कुमार, फिरोज, रीता देवी, रघुवीर पवार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...