हरिद्वार। नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में फरार चल रहे ढाई हजार के ईनामी आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीते वर्ष अक्टूबर में नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में उसकी पत्नि ने ही मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गयी थी। लगातार फरार चल रहे आरोपी पर ढाई हजार का ईनाम घोषित था। कनखल थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी ने बताया कि लगातार फरार चल रहे आरोपी शिवम उर्फ मंगल निवासी रोहालकी बहादराबाद की गिरफ्तार के पुलिस टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तारी के प्रयास लगी पुलिस टीम ने उसे जमालपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत, एसआई वन्दना अग्रवाल, महिला कांस्टेबल पूनम आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment