Skip to main content

सरकार, मेला प्रशासन और व्यापारी के तालमेल से ही कुम्भ सकुशल सम्पन्न होगा- चैधरी

 हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा है कि नये मुख्यमंत्री कुम्भ के लिए श्रद्वालुओं को बेरोक-टोक बुला रहे है,लेकिन प्रशासन द्वारा एसओपी लागू की जा रही है,ऐसे में सरकार की करनी और कथनी में साफ फर्क दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री घोषणा कर रहे हैं कि कुंभ में यात्री बेरोकटोक आ सकते हैं। लेकिन दूसरी ओर एसओपी लागू की जा रही है। ऐसे मे सरकार की कथनी और करनी मे फर्क साफ दिखाई दे रहा है। बैरिकेटिंग कर शहर के आम नागरिकों व व्यापारियों को दुकानो पर जाने से रोका जा रहा है। चैधरी ने कहा कि प्रशासन के साथ बैठक मे तय होता है कि दुकानें बंद नहीं होगी। लेकिन महाशिवरात्रि स्नान पर रात मे 3 बजे हर की पैड़ी व सुभाष घाट पर जबरन दुकानें बंद कराई गई और व्यापारियों के साथ दुव्र्यवहार किया गया। चैधरी ने कहा कि सरकार, मेला प्रशासन और व्यापारी के ताल मेल से ही कुम्भ सकुशल संपन होगा। नए मुख्यमंत्री से व्यापारियों को उम्मीद है कि वे व्यापारियों के हितों का भी ख्याल रखेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से आगामी कुम्भ स्नान के लिए कोरोना रिपोर्ट की बाध्यता समाप्त करने, स्नान के दिन रेल व बसों का संचालन करने व यात्रियों को रात्रि में रुकने देने की मांग करते हुए कहा कि कुम्भ स्नान के दिन स्थानीय लोगों का भी ध्यान रखा जाए। व्यापारियों को दुकानों पर जाने दिया जाए। इसके लिए बैरिकेड पर स्थानीय पुलिस को तैनात किया जाए। चैधरी ने कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री को यह ध्यान रखे कि गंगा के साथ जिसने भी खिलवाड़ किया है। उसका परिणाम हमेशा खराब ही रहा है। आर्थिक संकट का सामना कर रहे हरिद्वार के व्यापारियों के लिए कुंभ अन्तिम आशा है। कुम्भ सफल ना हुआ तो व्यापारी बर्बाद हो जाएगा। इसलिए कुंभ को भव्य और दिव्य तरीके से आयोजित किया जाए। व्यापारियों को नए मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें है। कुम्भ की सफलता के लिए व्यापारी सरकार के साथ हैं। बार बार मांग करने के बावजूद सरकार की ओर से व्यापारियों अब तक कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गयी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को तत्काल व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज घोषित करें। प्रैसवार्ता के दौरान अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिए ,जिला महामंत्री तेजप्रकाश साहू, महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महानगर महामंत्री सुमित अरोरा मौजूद रहे।  


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।