Skip to main content

बहाली की मांग को लेकर सत्यम के श्रमिकों ने शुरू किया धरना

 

हरिद्वार,। कम्पनी द्वारा निकाले गये कर्मियों ने चार स्थानों पर आंदोलन तेज करते हुए क्रमिक अनशन की शुरूआत कर दी। वापस काम पर लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सत्यम ऑटो कंपनी के कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करते हुए मंगलवार को सिडकुल के चारों तरफ धरना दिया और शिवालिक चैक, राजा बिस्कुट चैक, जिला अधिकारी कार्यालय व महेंद्रा चैक पर धरना व क्रमिक अनशन की शुरूआत की। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल भास्कर, पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा और शिवलोक वार्ड 16 के अध्यक्ष जगदीप असवाल ने मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन करते पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विभाष मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह तानाशाह हो चुकी है। मजदूरों की समस्याएं पहले भी रही हैं। लेकिन बातचीत के माध्यम से हमेशा समस्याओं का समाधान कराया गया। लेकिन आज मजदूरों व आम जनता को पूरी तरह नजर अंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि 4 साल से सत्यम ऑटो के श्रमिक परिवार सहित सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार व कंपनी के अधिकारी उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे है। श्रमिकों के संघर्ष में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ है। जगदीप असवाल ने कहा कि मजदूर और किसान जरुरत की वस्तुओ का निर्माण करता है। लेकिन सरकार ने दोनों को सड़को पर धक्के खाने के लिए छोड़ दिया है। आंदोलन कर रहे श्रमिक नेता महिपाल सिंह ने कहा कि सभी श्रमिक  तय कर चुके है कि परिवार सहित संघर्ष कर अधिकारों को वापस लेंगे। क्रमिक अनशन पर मनोज कुमार, राजू पटेल, धीरेन्द्र, हरिश्चंद्र सिंह, महावीर सिंह, सुभाष चद्र बैठे। इस दौरान मोहन रैकवार, शैलेन्द्र चैहान, बलवंत सिंह, संजीव कुमार, रवि प्रकाश, प्रीतम नेगी, शेर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।