Skip to main content

धूमधाम से निकली तपोनिधि श्री पंचायती आनन्द अखाड़े की जमात

 

हरिद्वार। श्रवण कुमार झा-तीर्थनगरी में होने वाले कुंभ मेले में अखाड़ों की पेशवाई निकलने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा।  शुक्रवार को एसएमजेएन कालेज परिसर अस्थाई छावनी से श्री आनन्द अखाड़े के नागा सन्सासियों व संतों की जमात पूरे धूमधाम से निकाली गयी। अखाड़े के इष्ट सूर्य देव की पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई जमात की अगुवाई आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने की। बैण्ड बाजों के साथ निकली जमात में सबसे आगे अखाड़े की धर्मध्वजा, उसके पीछे फूलों से सजी बग्घी पर विराजमान आचार्य महामण्डलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज चल रहे थे। उसके बाद हाथी, घोड़ों व ऊंट पर सवार अखाड़े के अन्य संत चल रहे थे। जमात में युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर रहे नागा सन्यासियों को देखने के लिए पूरे रास्ते पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। जगह-जगह लोगों ने संतों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। जमात के शुभारंभ पर जिला अधिकारी सी.रविशंकर, मेला अधिकारी दीपक रावत, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, मेला आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी सेंथिल अबदुई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि ने भी पूजा अर्चना में भाग लेकर संतों का आशीर्वाद लिया। एसएमजेएन कालेज से शुरू हुई पेशवाई चंद्राचार्य चैक, शंकर आश्रम, सिंहद्वार, कृष्णानगर, बंगाली मोड़, शंकराचार्य चैक, तुलसी चैक, शिवमूर्ति होते हुए अखाड़े की छावनी में संपन्न हुई। पेशवाई के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया था। कुंभ मेला आईजी संजय गंुज्याल, मेला एसएसपी जनमेजय खण्डूरी, जिले के पुलिस कप्तान सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि स्वयं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते रहे। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने सभी को कुंभ मेले की बधाई देते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित अखाड़ा परंपरा के तहत अनादि काल से अखाड़े धर्म संस्कृति की रक्षा का उत्तरदायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान निकलने वाली अखाड़ों की पेशवाई सनातन संस्कृति विशेषताओं को प्रदर्शित करती है। 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने पेशवाई के लिए आनन्द अखाड़े को बधाई देते हुए कहा कि जमात के रूप में अपने ईष्टदेव के साथ नागा संयासियों व संतों का छावनी प्रवेश कुंभ का महत्वपूर्ण चरण है। नागा संयासियों व संत महापुरूषों के छावनी प्रवेश के बाद ही कुंभ मेला सही रूप में शुरू होता है। 
निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज व श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि निंरजनी के बाद आनन्द अखाड़े के संतों के छावनी प्रवेश के साथ कुंभ से जुड़ी धार्मिक गतिविधियां तेजी से शुरू हो जाएंगी। पेशवाई के दौरान म.म. स्वामी सुरेंद्रगिरी, म.म. साध्वी प्रेमलता गिरी, साधवी कल्याणी पुरी, स्वामी आनन्द गिरी, स्वामी गजानंद गिरीश्रीमहंत सागरानंद सरस्वती, श्रीमहंत गिरिजानंद सरस्वती, श्रीमहंत भैरागिरी, महंत कालूगिरी, महंत शंकरानंद सरस्वती, स्वामी आनंद गिरी, श्रीमहंत ओंकार गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत राधे गिरी, श्रीमहंत महंत लखन गिरी, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी, महंत मनीष भारती, स्वामी नत्थीनंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी, दिगंबर बलबीर पुरी, दिगंबर राजपुरी, स्वामी रघुवन, स्वामी मधुरवन, स्वामी रविवन, स्वामी नीरज गिरी आदि सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष शामिल रहे। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री, निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, महंत देवेंद्र सिंह, मुखिया महंत भगतराम, महंत जगतार मुनि, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्रपुरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी चिदविलासानंद, महंत दामोदर दास, महंत निर्मल दास, महंत रूपेंद्र प्रकाश, म.म.स्वामी कपिल मुनि, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत अमनदीप सिंह सहित पूरे संत समाज ने पेशवाई का स्वागत किया


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।