हरिद्वार। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड़ शो में कोरोना गाइड लाईन की जमकर धज्जियां उड़ायी गयी। रोड़ शो में दो गज की दूरी व मास्क लगाने जैसे नियमों का बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ। दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से भी अनजान बने हुए हैं। मात्र शक्ति प्रदर्शन दिखाने के लिए कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार में चल रही खींचातानी के चलते ही तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलना पड़ा। लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से भी भाजपा की नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है। दिनेश वालिया ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों व विपक्षी दल के नेताओं पर नियमों के उल्लंघन पर जमकर मुकद्मे किए गए। लेकिन सत्ता में शामिल भाजपा नेता खुलेआम कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन कर रहे हैं। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार खुलेआम केंद्र की गाइड लाईन का भी पालन नहीं कर रही है। भीड़ एकत्र कर स्वागत की तैयारियों से अंदाजा लगाय जा सकता है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के हितों में किसी भी प्रकार का योगदान देना ही नहीं चाहते हैं। नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रोड़ शों में हुए कोरोना नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोहरी मानसिकता किसी भी रूप में सहन नहीं की जाएगी। कायदे कानून सबके लिए समान होने चाहिए। रोड़ शो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उचित दूरी का भी पालन नहीं किया गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment