Skip to main content

आॅटो रिक्शा में बैनर लगाकर आप विधायक ने की चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत

 

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने सोमवार को हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू करते हुए दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल कैंपेन शुरू किया। दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार ने ऑटो रिक्शा में बैनर पोस्टर लगा कर पार्टी प्रचार की शुरुवात की। रानीपुर के रावली महदूद के ऑटो स्टैण्ड से संचालित ऑटो यूनियन ने आम आदमी पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हुए 50 ऑटो रिक्शा में पार्टी के बैनर पोस्टर लगाकर उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान की क्षेत्र में शुरुआत की। दिल्ली के पार्टी विधायक प्रवीण कुमार ने फ्लैग ऑफ कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में जनता के हितों की लड़ाई लड़ेगी। प्रदेशवासियों को पार्टी को पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को उत्तराखण्ड में भी लागू कराया जाएग। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा इस तरह का प्रचार कैम्पैन पार्टी पूरे प्रदेश मे चलाएगी। जिसके सन्दर्भ मे पार्टी की ऑटो टैक्सी विंग सभी चालको से सम्पर्क कर रही है। ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज द्विवेदी ने कहा पार्टी की ताकत आम आदमी है। जिसमे रिक्शा चालक से लेकर आॅटा,े टैक्सी ड्राईवर दिहाड़ी मजदूर सहित प्रत्येक वर्ग का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता पार्टी की सिपाही है। मनोज द्विवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गो के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर चुनाव में उतरी है। विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा कांग्रेस प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। जिला संगठन मंन्त्री नवीन मारिया ने कहा कि किसान, नौजवान व्यापारी व मजदूर सहित सभी वर्ग सरकार से निराश हैं। भाजपा सरकार से पूरी निराश हो चुकी जनता 2022के चुनाव मे हिसाब बराबर करने को तत्पर है। इस अवसर पर आॅटो यूनियन के प्रधान व पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर साथी चालको सहित मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।