Skip to main content

मंत्री बनने के बाद पहुचे स्वामी यतिश्वरानंद का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद रविवार को पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का जगह-जगह स्वागत हुआ। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सप्तऋषि से लेकर उनके वेद मंदिर आश्रम तक आतिशबाजी कर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। ढ़ोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वामी का धर्मनगरी में अभिनंदन किया गया। स्वागत जुलूस में स्वामी यतीश्वरानंद की गाड़ी के आगे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाते चल रहे थे। जबकि उनके पीछे भी कार्यकर्ता खुशी मना रहे थे। स्वामी के साथ स्वागत जुलूस में कार में सवार लक्सर विधायक संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि समेत कई लोग चल रहे थे। सबसे पहले सप्तऋषि पर मंत्री का आतिशबाजी कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद भूपतवाला, चोपड़ा भवन, शिवानंद आश्रम, पावनधाम चैक, चंडीघाट चैक, ऋषिकुल पर दो जगह, चंद्राचार्य चैक, खन्नानगर, शंकर आश्रम चैक के बाद वेद मंदिर आश्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जश्न मनाया। चंद्राचार्य चैक पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, सतविंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत कर फूलों की वर्षा की। इस मौके पर लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वामी यतीश्वरानंद को राज्यमंत्री की जिम्मेदारी देकर अपना फर्ज निभाते हुए जनता के कार्यों को रफ्तार देने का काम किया है। स्वामी राज्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र ही नहीं राज्य की जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब और ज्यादा काम करेंगे। सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि भाजपा सरकार जन-जन के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। स्वामी यतीश्वरानंद सरकार में रहकर हरिद्वार के साथ ही राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे। भाजपा जिला मंत्री आशु चैधरी और ऋषिपाल चैधरी ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद को सरकार में राज्यमंत्री बनने से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर व सतविंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद लगातार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर रहते हैं। सरकार ने उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए उन्हें राज्यमंत्री बनाया है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।