Skip to main content

प्रथम शाही स्नान की तैयाॅरिया हुई तेज,मेलाधिकारी ने अखाड़ा पहुचकर कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

हरिद्वार। सन्यासी अखाड़ो की पेशावाई के साथ ही कुम्भ 2021 का शंखनाद हो गया है। अभी तक सात सन्यासी अखाड़ो में से पांच सन्यासी अखाड़ो जूना आवाहन,अग्नि,निरंजनी तथा आनंद अखाड़े की पेशवाई हो चुकी है और इसके नागा सन्यासी व रमता पंचो ने छावनी प्रवेश कर देवता स्थापित कर दिए है। अगामी 8मार्च को महानिर्वाणी अखाड़ा तथा अटल अखाड़े की पेशवाई प्रवेश के साथ 11मार्च को शिवरात्रि पर्व पर होने वाले प्रथम शाही स्नान के साथ ही कुम्भ पर्व विधिवत प्रारम्भ हो जाएगा।ं प्रथम शाही स्नान में केवल सात सन्यासी अखाड़े ही स्नान करते है। जिसमें सबसे पहले जूना अखाड़े के साथ आवाहन अखाड़ा तथा अग्नि अखाड़ा नहाऐगा। इसके बाद क्रमानुसार निंरजनी अखाड़ा व आनंद अखाड़ा तथा तीसरे क्रम में महानिर्वाणी अखाड़ा तथा अटल अखाड़ा नहाएगा।     11मार्च को होने वाले शाही स्नान को लेकर मेला प्रशासन तथा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है तथा अखाड़ो की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को मेलाधिकारी दीपक रावत तथा अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह दल बल के साथ जूना अखाड़ा पहुचे। जहां अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि,सचिव श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमहंत महेश पुरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ जूना अखाड़े की चारो मढियों की छावनी का निरीक्षण कर समतलीकरण सफाई,शौचालय तथा बिजली व्यवस्था समय से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने आवाहन अखाड़े की छावनी का भी निरीक्षण किया। अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरि तथा अन्य पदाधिकारियों से वार्ता कर सभी मूलभूत सुविधाएं तुरन्त उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। यहा से अग्नि अखाड़े की छावनी पहुचे और राष्ट्रीय सभापित ब्रहमचारी मुक्तानंद बापू से भेंट कर व्यवस्थाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया मेला प्रशासन 11मार्च के शाही स्नान को लेकर पूरी तरह से तैयार है। शाही स्नान से पूर्व सभी अखाड़ो मे समस्त मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित कर ली जाएंगी। उन्होने कहा उदासीन,निर्मल तथा बैरागी अखाड़ो की पेशवाई तथा छावनी प्रवेश अप्रैल में होंगे। इससे पूर्व ही इनकी छावनियों को भी पूर्ण रूप से व्यवस्थित कर लिया जायेगा। इन अखाड़ो के पेशवाई मार्ग भी चिहिन्त कर लिए गए है,जिनको समय रहते चुस्त-दुरूस्त कर लिया जायेगा।ं


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...