हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चैहान को दिव्यांग बोर्ड का सदस्य नामित होने पर शुभकामनाएं देते हुए चैक बाजार ज्वालापुर मण्डल के महामंत्री आलोक चैहान ने कहा कि अगर प्रदेश नेतृत्व सही प्रकार से आकलन करें तो विधायक आदेश चैहान की काबलियत इससे कही अधिक है। सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए आलोक चैहान ने कहा कि युवा व ऊर्जावान विधायक आदेश चैहान लगातार दूसरी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। व्यापक जनाधार व लोकप्रियता रखने वाले विधायक आदेश चैहान को पार्टी नेतृत्व को और अधिक जिम्मेदारी देकर पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। आलोक चैहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा के चहुंमुखी विकास में विधायक आदेश चैहान की जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है। उनके द्वारा समूचे विधानसभा क्षेत्र में जनहित की समस्याओं का निस्तारण के साथ साथ विधायक निधि तथा केंद्र व राज्य से मिलने वाली योजनाओं को लागू कराने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। रानीपुर विधानसभा के सभी वर्गो के लोगों का ध्यान रखकर विकास कार्य किया जा रहा है। हमेशा ही विधायक आदेश चैहान का सहयोग विधानसभा की जनता को प्राप्त होता है। आलोक चैहान ने चैक बाजार मण्डल ज्वालापुर के युवा मोर्चा के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी ऊर्जा का सही प्रकार से उपयोग करते हुए आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुँचाकर विजय रथ को आगे बढ़ाना है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment