Skip to main content

सपा प्रदेश अध्यक्ष के पहुचने पर कार्यकत्र्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान के हरिद्वार पहुंचने पर पुल जटवाड़ा स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, पूर्व प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशीष यादव ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव में सपा पूरी मजबूती से प्रतिभाग करेगी। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस प्रदेश को बारी बारी से लूटने का काम कर रही हैं। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है। कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से पलायन की समस्या अब तक दूर नहीं हो पायी है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में किसानों के हितों को लेकर साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया। जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी व युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान के राजनीतिक अनुभव लाभ पाटी कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए। जनता मोदी सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। इस अवसर पर श्रवण शंखधर, लवदत्ता, जाफिर हसन, नजाकत अंसारी, जैन कुमार, सोनू, मौसम अली, डा.नसीर, कय्यूम अंसारी, सोनू, सूरजमल सैनी, नईम अब्बासी, हाजी खालिद, मंगता हसन, दिलशाद अब्बासी, हाजी सज्जाद, अनीस राजा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।