Skip to main content

जमीन आंवटन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिले किन्नर अखाड़े के प्रतिनिधि

हरिद्वार। कुंभ मेला क्षेत्र में भूमि आवंटित ना होने से नाराज चल रहे किन्नर अखाड़े ने बुधवार की सुबह देहरादून पहुंच कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किन्नर अखाड़ा की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। भूमि आवंटित ना होने से खिन्न होकर किन्नर अखाड़ा ने भाजपा पार्षद की भूमि पर छावनी बनाने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया था। हरिद्वार लक्सर मार्ग पर स्थित भूमि पर बकायदा किन्नर अखाड़ा ने पूजन भी कर लिया था। मंगलवार शाम को ही किन्नर अखाड़ा जिलाधिकारी दीपक दीपक रावत से भी मिला था। लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका था। बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह की अगुवाई में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी एवं अन्य सदस्यों ने देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजयुमो नेता ने किन्नर अखाड़े की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने भी अपना पक्ष रखा। करीब आधा घंटा चली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि 20 मार्च को होने वाली बैठक में कुंभ को लेकर चर्चा होनी है। बैठक में किन्नर अखाड़े की सभी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद किन्नर अखाड़े के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं भाजयुमो नेता हरजीत सिंह का आभार जताया। भाजयुमो नेता हरजीत सिंह ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं कर रहे हैं। किन्नर अखाड़े की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। कुंभ मेले की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ सभी अखाड़ों को समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। कुंभ मेला दिव्य व भव्य रूप से ही संपन्न होगा। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...