Skip to main content

संतो की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा- गणेश जोशी

 

हरिद्वार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी और सचिव राम रतन गिरी महाराज और अन्य संतों से भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज वे जो कुछ है संतों की वजह से हैं उन्हें गंगा मैया और मां मनसा देवी का बचपन से ही आशीर्वाद मिला है तभी वह फौज के एक सिपाही से उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री बने हैं और हरिद्वार से उनका भावुक रिश्ता रहा है यह बात करते रहे उनके आंखों में आंसू आ गए और उनका गला भर भरा गया।  संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में राम मंदिर बन बन रहा है उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जो छूट दी थी उच्च न्यायालय के फैसले के कारण सबकी कोविड-19 जरूरी कर दी गई है । संतों की गरिमा को चोट नहीं आने दी जाएगी, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके बारे में संपूर्ण चर्चा की और उन्होंने संतो को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि गणेश जोशी का हरिद्वार और मनसा देवी मंदिर से विशेष नाता रहा है हरिद्वार में पढ़े हैं  और साधु संतो ने उन्हें आशीर्वाद दिया। मंत्री गणेश जोशी ने महंत नरेंद्र गिरि महन्त रवींद्र पुरी महन्त राम रतन गिरी का शॉल उड़ाकर और माला बनाकर सम्मान किया महंत नरेंद्र गिरि महन्त रविंद्र पुरी ने मंत्री गणेश जोशी को शॉल और माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।       पत्रकारों से बात करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में औद्योगिक विकास केवल 4 जिलों तक सीमित होकर रह गया है उनका प्रयास होगा कि उत्तराखंड के शेष नौ पार्वती जिलों में औद्योगिक विकास की लहर पहुंचे और जो प्रवासी उत्तराखंडी कोरोना काल में राज्य में वापस आए हैं उनके हाथों में हुनर है उनके हुनर का औद्योगिक विकास में पूरा उपयोग किया जाएगा।  मंत्री गणेश जोशी ने जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी और शंकराचार्य राजराजेश्वआश्रम से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...