हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा होटल हिमगिरि के पास जोरदार स्वागत किया गया। मदन कौशिक को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए पंजाबी महासभा द्वारा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी व जिला चेयरमैन राज ओबराय ने कहां की मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा हाईकमान ने हरिद्वार की जनता को जो सम्मान दिया है। यह हरिद्वार की जनता के लिए काफी गर्व का विषय है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार व युवा जिला अध्यक्ष अक्षत मल्होत्रा ने कहा कि मदन कौशिक जैसे कर्मठ व ऊर्जावान नेता को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने के लिए केंद्रीय नेतृत्व बधाई का पात्र है। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार कुमार, प्रदेश सचिव राजेश गुलाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोचर, जिला अध्यक्ष प्रमोद पांधी, जिला चेयरमैन राज ओबरॉय, जिला महामंत्री राम अरोड़ा, संगठन मंत्री जिला परवीन गाभा, युवा जिला अध्यक्ष अक्षत मल्होत्रा, युवा जिला चेयरमैन अक्षय कुमार, युवा जिला महामंत्री कुंज भसीन, महिला जिला अध्यक्ष कामनी सड़ाना, महिला जिला महामंत्री मीनाक्षी छाबड़ा, प्रदेश सचिव करण मल्होत्रा, प्रदेश सचिव विमलेश आहूजा सहित दर्जनो लोग शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment