हरिद्वार। महानगर युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताकर रानीपुर मोड़ पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश की जनता बेहाल हो गई है। युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है तब से कमर तोड़ महंगाई ने जनता को बेहाल कर दिया है। युवा बेरोजगार है और व्यापार चैपट, 2022 में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार ने अपने मुख्यमंत्री को बदला है उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। जिससे प्रदेश की जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। महानगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में भाजपा एक फ्लॉप शो साबित हुई है और सीएम को हटाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। युवा विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर व युवा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह किया। जिसका जवाब जनता 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाकर करेगी। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कुमार, महानगर उपाध्यक्ष ओम मालिक, अनिल भास्कर, जिला प्रवक्ता नीतू बिष्ट, जिला महासचिव रजत जैन, अध्यक्ष सचिन जॉन, ब्लॉक अध्यक्ष लक्की महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष निखिल सौदाई, दिव्यांश अग्रवाल, सुमित भाटिया, ऋषभ वशिष्ठ, शिवा खुराना, चंद्रशेखर अध्यक्ष, शुभम जोशी, जोनी सिंह, हिमांशु ठाकुर, श्रीधर शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, करण ठाकुर, रितेश ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment