हरिद्वार। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नहीं होने वाला। अब तो जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। 4 सालों में अखंड भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश की बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री बदलकर गंगा नहाना चाहती है। मगर ऐसा होने वाला नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार चलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीप इट कहकर त्रिवेंद्र सिंह रावत पीठ थपथपाई थी। भाजपा को बताना चाहिए कि पीएम ने सफल मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पीठ थपथपाई थी या असफल मुख्यमंत्री के तौर पर। उत्तराखाण्ड सहित पूरे देश की जनता महंगाई के दर्द से करा रही है। लेकिन इस सबसे बेपरवाह प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी सरकार इस पर मौन साधे हुए है। सरकार की असफलता छिपाने के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने से कुछ होने वाला नही है। कुंभ के आयोजन में फेल हुई बीजेपी सरकार अपने चेहरे छुपाते फिर रही है। जिन तीरथ सिंह रावत को विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिकट देने से भी मना कर दिया था। अब उन्हें ही मुख्यमंत्री का ताज पहना दिया गया। क्या यह सब पूर्व निर्धारित था। जतना को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री बदलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की जनता त्रस्त है और बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में मस्त है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment